Posts

बंशीलाल गुर्जर - कृषि उपज, खाद्यान्न को वायदा बाजार से मुक्त किया जाये

Image
      कृषि उपज, खाद्यान्न को वायदा बाजार से मुक्त किया जाये - बंशीलाल गुर्जर मध्यप्रदेश के भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने संसद के आगामी सत्र में केन्द्र सरकार द्वारा पेश किये जा रहे वायदा अनुबंध विनियम विधेयक का सैद्धान्तिक रूप से विरोध करते हुए कहा कि वायदा बाजार में कृषि जिन्सों को लाया जाना वास्तव में किसानों और उपभोक्ताओं के साथ छलावा है। इससे किसान अपने उत्पादन के वाजिव मूल्य से वंचित रहते है और वायदा बाजार में बिना उठाव के जिन्सों की औपचारिक खरीद फरोख्त होने से उत्पादित जिन्स भंडार गृहों में डंप हो जाने से उनके भाव आसमान छूने लगते है। उपभोक्ता कृत्रिम अभाव और ऊंचे दाम  से खरीद करने के लिए विवश होते है। उत्पादक और उपभोक्ता दोनों ठगे जाते है। बंशीलाल गुर्जर ने कृषि उपज को वायदा बाजार से मुक्त करने की मांग की है। उन्होंने किसान मोर्चा द्वारा पारित प्रस्ताव का हवाला देते हुए कहा कि भारत जैसे विषाल देश में जहां मंहगाई गगनचुंबी पसर चुकी है। कृषि जिन्सों का वायदा बाजार में शामिल करना आग में घी डालने का काम कर रहा है...

नरेन्द्रसिंह तोमर - युवा मोर्चा पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा

Image
युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक पाठशाला है, युवा मोर्चा पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा, मिशन-2013 की चुनौती का सामना करेगा - नरेन्द्रसिंह तोमर मध्यप्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों के प्रथम सत्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का आगामी स्वरूप है। पार्टी के लिए यह मोर्चा एक पाठशला है, पार्टी ने जिन्हें राष्ट्र का और प्रदेश का तथा संगठन का नेतृत्व सौंपा है और वे अपने दायित्व में सफल हुए है सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रहे है। उन्होनें कहा कि मिशन - 2013 में युवा मोर्चा की निर्णायक भूमिका रहेगी, उन्हें विस्तृत सोच के साथ पार्टी के विस्तार और आने वाली चुनौतियों के लिए समय रहते सज्जित होना है और संगठन के कार्य में प्राण-पण से जुट जाना है। बैठक को प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन, पार्टी के प्रदेष प्रवक्ता और युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेष अध्यक्ष विश्वास सारंग, संजीव कांकर और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप म...

म.प्र.राज्य पर्यटन विकास निगम

Image
म.प्र.राज्य पर्यटन विकास निगम - भूमिपूजन कर शुभारंभ किया     मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री बाबूलाल गौर ने टी.टी.नगर दशहरा मैदान में 18 फरवरी 2013 से आयोजित होने वाले राजाभोज महानाट्य के मंचन हेतु बनाये जा रहे मंच के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर म.प्र.राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष मोहन यादव, उपाध्यक्ष संतोष जैन, बीडीए के अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिंह, पार्षद कौशल्या रजक, मध्यप्रदेष राज्य पर्यटन विकास निगम के कार्यपालक निदेशक पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य महाप्रबंधक ओ.व्ही.चैधरी, पूर्व पार्षद राममोहन साहू, वंदना परिहार, निगम मंडल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ‘‘नीलू’’ सहित पर्यटन विकास निगम के अन्य अधिकारी और अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। HINDUSTAN  VICHAR   N ews Section   www . hindustanvichar.bl ogspot.in                    

Rajyogi Brahmakumar Nikunj Ji - Be Yourself

Image
    Rajyogi Brahmakumar Nikunj Ji - Be Yourself HINDUSTAN  VICHAR www.hindustanvichar.blogspot.in

पुरूस्कार वितरणः- मुख्य अतिथि बाबा अरूणेश्वर सिंहदेव

Image
तनमन ट्राफी के पांचवे दिन एस.एस.स्पोर्टस क्लब, आर्यन और गाधी क्लब जीते (बी.डी.सी.ए. के नवनिर्वाचित चेयरमैन बाबा सहाब का अभिनंदन भी हुआ) भोपाल। कर्मवीर सेना द्वारा बाबेअली ग्राउड में चल रहे तनमन ट्राफी राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति -जनजाति क्रिकेट टूर्नामेन्ट के आज पाचवे दिन का पहला मैच एस.एस.स्पोर्ट क्लब और पवार स्पोर्ट क्लब के बीच खेला गया जिसमें एस.एस.स्पोर्ट क्लब ने पवार स्पोर्ट क्लब को 9 विकेटों से पराजित किया। पवार स्पोर्ट क्लब ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 78रनों  का लक्ष्य रखा। एस.एस. स्पोर्ट क्लब ने 6.5 ओवर में जीत दर्ज की । एस.एस. स्पोर्ट की तरफ से मोनू मखीरिया ने 3 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट लिये, जिसके लिये इन्हें मैन आॅफ दी मैच दिया गया। दूसरा मैच:- आर्यन क्लब और आदर्श क्लब की बीच खेला गया। जिसमें आर्यन क्लब ने टॉस जीतकर पहले बललेबाजी करते हुए 158 रनों का विशाल लक्ष्य आदर्श क्लब को दिया । आदर्श क्लब ने 15 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर मात्र 61 रन बना पाई और आर्यन क्लब ने 97 रनों से यह मैच जीत लिया। आर्यन क्लब से सोनू ...

नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर की अध्यक्षता में भेल

        भेल क्षेत्र के झुग्गी वासियों को मिलेगी बेहतर नागरिक सुविधाएं, मार्केटों का होगा कायाकल्प नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री ने भेल प्रशासन एवं नगर निगम तथा अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक में दिये निर्देश भोपाल। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री बाबूलाल गौर की अध्यक्षता में भेल, नगर निगम एवं अन्य विभागों के अधिकारियों, स्थानीय पार्षदगण एवं अन्य प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भेल क्षेत्र की झुग्गी बस्तियों एवं मार्केटों की समस्याओं के निराकरण एवं मास्टर प्लान के मुताबिक सड़कों के निर्माण एवं अन्य विकास कार्यो के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। श्री गौर ने निर्देंशित किया है कि भेल क्षेत्र की झुग्गी बस्तियों के रहवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराये। उन्होंने भेल के मार्केटों में व्याप्त समस्याओं के निराकरण करने और ठेला व्यवसायियों एवं आटो चालकों की सुविधा के लिये पर्याप्त हाकर्स कार्नर और आटो स्टैंड का निर्माण करायें। बैठक में निगम आयुक्त श्री विशेष गढ़पाले, भेल के नगर प्रशासक वी.के.सिंह सहित भेल क्षेत्र के पार्षदगण, व्यापारी सं...

विश्वास सारंग - सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो

बोफर्स की तरह हेलिकॉप्टर खरीद में भी दलाली के मामले में भी तार जुड़े हैं, सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो - विश्वास सारंग भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विश्वास सारंग ने कहा कि हेलिकॉप्टर सौदों में दलाली के आरोप में इटली की सरकार ने सरकारी अधिपत्य की कंपनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को गिरफ्तार कर कार्यवाही आरंभ कर दी है, लेकिन भारत में केन्द्र सरकार साल भर गुजर जाने के बाद भी हाथ पर हाथ रखे बैठी है। केन्द्र सरकार ने भारत में हुए इस हेलीकोप्टर सौदे में दलाली लिये जाने की जानकारी तक हासिल करने की कोशिश नहीं की। रक्षामंत्री एन्टनी का यह दावा है कि सौदा निरस्त कर कंपनी को काली सूची में डाल दिया जायेगा। सिर्फ कोयले की दलाली में हाथ काले होने के बाद मुंह छिपाना है। अब तक यूपीए सरकार 6 कंपनियों को काली सूची में डाल चुकी है लेकिन उसने दलाली और भ्रष्टाचार के असल मुजरिम को दंडित करने का रत्ती भर भी प्रयास नहीं किया, इससे लगता है कि केन्द्र सरकार गुनहगारों के लिये ओतोवियो क्वात्रोची की तरह सिर्फ ढाल का काम कर रही है। बोफर्स घोटाला की जानकारी जिस तरह स्वीडन के ...