शिवराज सिंह चैहान - किसानों के लिये राहत राशि बढ़ाकर 2600 करोड़ रूपये की गई संकट की घड़ी में किसानों की मदद के लिये हर संभव प्रयास




किसानों के लिये राहत राशि बढ़ाकर 2600 करोड़ रूपये की गई संकट की घड़ी में किसानों की मदद के लिये हर संभव प्रयास - शिवराज सिंह चैहान



राज्य सरकार ने भारी ओला वृष्टि से प्रभावित किसानों की मदद के लिये राहत राशि बढ़ाकर 2600 करोड़ करने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने कहा है कि प्रदेश में ओलावृष्टि से रबी की लगभग 26 लाख हेक्टर खड़ी फसल नष्ट हो गयी है। क्षति का आंकलन करीब 13 हजार करोड़ रूपये पहुंच गया है। संकट की इस घड़ी में किसानों की मदद के लिये असाधारण कदम उठाये जा रहे हैं। ज्ञात हो कि उन्होंने इससे पहले अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक लेकर किसानों की मदद को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री चैहान आज यहां पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री चैहान ने कहा कि प्रदेश में ओलावृष्टि से 30 हजार गांव प्रभावित हुये हैं। इन गांवों में 20 लाख मेट्रिक टन गेहूं, 10 लाख मेट्रिक टन चना, 3 लाख मेट्रिक टन मसूर तथा 1.50 लाख टन अन्य फसलें नष्ट हो गयी हैं। ओला वृष्टि अभी भी प्रायः प्रति दिन कहीं न कहीं हो रही है। ऐसी हालत में केन्द्र सरकार को एक और मेमोरेण्डम भेजा जायेगा। यह जानकारी गत 5 मार्च तक की है। इसके बाद हुयी क्षति का आकलन किया जा रहा है। किसानों को राहत राशि के लिये यदि जरूरी हुआ तो निर्माण कार्य रोक कर राशि उपलब्ध करायी जायेगी। नये निर्माण की स्वीकृति भी रोकी जायेगी। पहले दौर में जहां नुकसान हुआ है वहां राहत वितरण का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज रात तक केन्द्र को 5 मार्च तक के नुकसान का मेमोरेन्डम भेज दिया जायेगा। केन्द्र से नुकसान के आंकलन के लिये केन्द्रीय दल जल्दी भेजने का आग्रह किया गया है। केन्द्र से विशेष पेकेज की मांग की जायेगी। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी दल किसानों के लिये मिल कर काम करें।

शिवराज सिंह चैहान ने बताया कि केन्द्र सरकार के मापदण्ड के अनुसार 50 प्रतिशत से अधिक क्षति पर मुआवजा दिया जाता है। राज्य सरकार ने किसानों की मदद के लिये मापदण्ड तय किये हैं। इसके अनुसार 25 से 50 प्रतिशत क्षति पर भी राहत राशि दी जायेगी तथा 50 प्रतिशत से अधिक क्षति की स्थिति को शत प्रतिशत मानकार किसानों को राहत राशि दी जायेगी। जिन किसानों की 50 प्रतिशत से अधिक फसलों की क्षति हुई है उन्हें एक रूपये किलो गेहूं-चावल उपलब्ध कराया जायेगा। बेटियों के विवाह पर मुख्यमंत्री कन्यादान-निकाह योजना के अंतर्गत 25 हजार रूपये दिये जायेंगे। उन्होंने कहा किसान चिंतित नहीं हो। चैहान ने बताया कि राहत राशि के साथ फसल बीमा का लाभ भी किसानों को दिया जायेगा।











Comments

Popular posts from this blog

युवाओं पर छाया टी.वी. पर आने का क्रेज

Tito's (GOA India)

BEFORE WE HAD 4 TIGERS & NOW WE HAVE 6 TIGERS: Mr Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding & Fitness Association)