शिवराज सिंह चैहान (मुख्यमंत्री म.प्र.)- कांग्रेस का विकास से सरोकार नहीं और न ही कोई दृष्टिपत्र है







कांग्रेस का विकास से सरोकार नहीं और न ही कोई दृष्टिपत्र है - शिवराज सिंह चैहान


म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने आज सारनी (म.प्र.) में पत्रकार बंधुओं से चर्चा करते हुए कहा कि जनआशीर्वाद यात्रा को जो आशीर्वाद रूपी समर्थन जनता द्वारा मिल रहा है यह अदभुत है। कांग्रेसी बोलते थे कि चुनाव विकास से नहीं मैनेजमेंट से जीता जाता है, इसीलिए उन्होनें मध्यप्रदेश को तबाह किया। विकास और जनकल्याण से भारतीय जनता पार्टी सरकार ने बिजली, सड़क और पानी सहित सभी मुददों पर रणनीति बनाकर अभूतपूर्व कार्य कर प्रदे को दे की अग्रिम श्रेणी के प्रदे में शुमार किया है। कांग्रेस का काम केवल निराधार आरोप लगाकर प्रदे की जनता को गुमराह करना है, कांग्रेस का विकास से कोई सरोकार नहीं है न ही उनका कोई दृष्टिपत्र है। यह प्रदे की जनता भली-भांति जानती है। मध्यप्रदे को लेकर कांग्रेस व केन्द्र सरकार संवेदनशील नहीं है, वह हमेशा प्रदे के साथ भेदभाव करते रहें है। आज मध्यप्रदे में नेनल हाईवे की दुर्दशा अत्यंत दयनीय है, इसको लेकर केन्द्र सरकार लगातार राजनीति कर रही है।


उन्होनें कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद पर आधारित होकर विकासोन्मुखी योजनाएं बनाकर उनका लाभ प्रदे में अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को सुनिश्चित किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने 2003 में सत्ता में आने के बाद प्रदे में 95 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया है और आने वाले वर्षों में प्रदे के प्रत्येक गांव को सड़कों का जाल बिछाकर जोड़ा जायेगा। अटल ज्योति अभियान से 24 घंटे गांवों में बिजली की पूर्ति संभव की गयी है। सिंचाई का रकबा प्रदे में 25 लाख हैक्टेयर कर दिया गया है और निरंतर जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि पिछले साढ़े 9 वर्षो के भाजपा के शासनकाल और आजादी के पश्चात कांग्रेस के 55 सालों के शासन में हमारा कार्य अभूतपूर्व है।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि दे के प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह ने आज स्वीकार किया है कि विकास के लिए बिजली की जरूरत है। मध्यप्रदे सरकार ने इस क्षेत्र में प्रदे में अभिनव कार्य किये है और बिजली के क्षेत्र में मध्यप्रदे आत्मनिर्भर बना है जिससे गांवों में छोटे छोटे कुटीर उद्योग लगेंगे और ग्रामीण विकास और गांव की दशा और दिशा सुधरेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए विकास कार्य किए है। गरीब से गरीब परिवार गरिमा के साथ जीवन जीये इसके लिये प्रदे सरकार निस्वार्थ भाव से समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गांव, गरीब, किसान, मजदूर की हितैशी पार्टी है और पार्टी की सरकार ने प्रदे में विकास कर प्रदे की जनता की खुहाली एवं समृद्धि के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद प्रभात झा एवं हेमंत खंडेलवाल उपस्थित थे।






















 

Comments

Popular posts from this blog

युवाओं पर छाया टी.वी. पर आने का क्रेज

Tito's (GOA India)

BEFORE WE HAD 4 TIGERS & NOW WE HAVE 6 TIGERS: Mr Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding & Fitness Association)