मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भा.ज.पा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा-संगठन विस्तार में जुटें (हिन्दुस्तान विचार Hindustan Vichar)

 सभी मोर्चा प्रकोष्ठ मिलकर ताकत के साथ मैदान में उतरें
प्रदेश पदाधिकारी एवं मोर्चा-प्रकोष्ठ की बैठक में मुख्यमंत्री एवं 
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-संगठन विस्तार में जुटें कार्यकर्ता



भोपाल। मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के नाते भले ही हमारी जिम्मेदारी अलग है, लेकिन हमारा लक्ष्य एक है, संगठन का विस्तार। हम सब मिलकर टीम भावना के साथ संगठन के काम को विस्तार दें, पंचायतों तक गठन करें और पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरें, इसी ताकत के आधार पर हम आने वाले उपचुनाव में विजय हासिल करेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी एवं प्रकोष्ठों के संयोजकों की संयुक्त बैठक में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने कही। बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने संगठन पर्व एवं आगामी कार्यक्रमों में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। बैठक में प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री सरतेन्दु तिवारी एवं आभार प्रदेश प्रवक्ता श्री राम डांगोरे ने व्यक्त किया।

पार्टी को सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी बनाने में मोर्चा-प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका: शर्मा



बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हमारे काम, व्यवहार, नीतियां और कार्यपद्धति के कारण देश में हमारी पहचान पार्टी विथ डिफरेंस के रूप में होती है। हमारे कार्यकर्ताओं में अपार क्षमताएं हैं। आज भारतीय जनता पार्टी का विराट स्वरूप और सभी समाज-वर्गों में पहुंच है, तो वह कार्यकर्ताओं के कारण है। पार्टी को सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बनाने में मोर्चा प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ‘‘सबका साथ-सबका विकास’’ और सबका विश्वास की बात कहते हैं, तो वह हमारे संगठन विस्तार में भी प्रदर्शित होती है। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ पितृ पुरूष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्मशताब्दी वर्ष-संगठन पर्व के दौरान अपने कार्य विस्तार को सुदृढ़ीकरण की दिशा में काम करें। जहां हम कमजोर है, वहां पूरी ताकत के साथ काम करें। 

सभी मोर्चा योजना बनाकर कार्य में जुटें

श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि तकनीकी युग में अपडेट होकर सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ बेहतर काम में जुटें। सभी मोर्चे बूथ से लेकर पंचायत स्तर तक समिति बनाकर अपने संग़ठन को मजबूती प्रदान करें। युवा मोर्चा 1 बूथ 10 यूथ का अभियान जमीनी स्तर तक ले जाएं। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चा पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों के साथ ही अलग से योजना बनाकर कार्य में जुटें। हम सभी मिलकर प्रत्येक बूथ पर मजबूती के लिए और संगठन को यशस्वी संगठन बनाने के लिए काम कर रहे हैं। 

 जिन्होंने आज तक कुछ नहीं किया वह भाजपा के लिए भ्रम फैला रहेः चौहान



मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने आप सभी को दायित्व देकर बड़ा बनाया है। अब आपको मिलकर पार्टी को बड़ा बनाना और विस्तार देना है। पार्टी को विस्तार देकर हम अपनी नहीं भारत माता की सेवा कर रहे हैं। श्री चौहान ने कहा कि अनुसूचित, जनजाति और अल्पसंख्यकों का भाजपा से बड़ा हितैषी कोई नहीं है। इन वर्गो के लिए जितने कल्याणकारी काम भाजपा ने किए है कोई और दल नहीं कर सकता। जिन्होंने आज तक इन वर्गो के लिए कुछ किया नहीं वह भाजपा के बारे में सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रम फैला रहे हैं। क्योंकि वह जानते है कि 2023-24 निर्णायक है। भाजपा विजयी हो गयी तो देश की सारी विरोधी ताकतें जो देश को आगे बढ़ता नहीं देखना चाहती वह समाप्त हो जायेगी और भारतीय जनता पार्टी का झंडा 50 सालों तक लहरायेगा। 

संगठनात्मक काम और सरकार की योजनाओं को नीचे तक पहुँचाएं



मुख्यमंत्री ने कहा कि ओबीसी आरक्षण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नाटक किया और कोर्ट में एडव्होकेट जनरल तक को खड़ा नहीं किया। लेकिन भाजपा की सरकार ने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण के लिए बड़ा फैसला किया। यह बात पिछड़ा मोर्चा को गांव गांव जाकर बतानी होगी। उन्होंने कहा कि संबल योजना के अंतर्गत हम गरीब परिवारों के बच्चों की 8 लाख रूपए मेडीकल फीस भर रहे हैं। टैलेंट सर्च कार्यक्रम में 70 हजार बच्चों ने भाग लिया है उनसे युवा मोर्चा संपर्क करें। प्रदेश में 40 लाख लाड़ली लक्ष्मियां है उन परिवारों से महिला मोर्चा संपर्क करें। 14 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास पर सेल्फ हेल्प गू्रप की बहनों की पंचायत होगी। 18 सितंबर को शहीद शंकर शाह, रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का आगमन होगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों मंे अजजा मोर्चा जुटें। सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ पूरी ताकत से सक्रिय हो जाए और सरकार के साथ मिलकर काम करें। पूरे महीने के कार्यक्रम तय करें और उनमें बूथ स्तर तक के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें। 

मोर्चा, प्रकोष्ठ पार्टी के फ्रंट फुट पर जाकर जवाब दें: सुहास भगत



प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने कहा कि मोर्चा, प्रकोष्ठ पार्टी के फ्रन्टल आर्गेनाइजेशन है। जिन क्षेत्रों की जिम्मेदारी पार्टी ने तय की है वहां जाकर नए लोगों को जोड़ें। महिला मोर्चा मंडल और नगरीय निकाय तक, किसान, युवा और पिछड़ा मोर्चा पंचायत स्तर तक गठन करें। अजा और अजजा मोर्चा का गठन मंडल एवं पंचायत स्तर तक हो। खासकर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में गठन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर उपचुनाव होना है वहां सर्वप्रथम मंडल और पंचायत स्तर तक गठन में सभी मोर्चा जुट जाए। श्री भगत ने कहा कि विरोधियों को फ्रंट फुट पर जाकर जवाब दें। सरकार की योजना नीचे स्तर तक व्यक्ति तक पहंुचे, इसकी जिम्मेदारी हमारी है। 


हिन्दुस्तान विचार 


Comments

Popular posts from this blog

युवाओं पर छाया टी.वी. पर आने का क्रेज

Tito's (GOA India)

BEFORE WE HAD 4 TIGERS & NOW WE HAVE 6 TIGERS: Mr Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding & Fitness Association)