HINDUSTAN VICHAR - 'सेवागाथा' ( www.Sewagatha.org ) का किया लोकार्पण

योजना करके नहीं की जाती सेवा : श्री भैय्याजी जोशीआंकड़ों में गिनने की बात नहींअनुभूति का विषय है सेवा : श्री भैय्याजी जोशीनिष्काम भाव से काम कर रहा है संघ : मुख्यमंत्री


संघ के सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग की वेबसाइट 'सेवागाथाका किया लोकार्पण


श्री सतीश पिम्पलिकार , श्री भैयाजी जोशी , श्री शिवराज सिंह चौहान , श्री अशोक पण्डे 



भोपाल, 09 जुलाई। समाज के अपने बंधुओं की पीड़ा और वेदना को समझने के लिए मन संवेदनशील होना चाहिए। सेवा कोई स्पर्द्धा का विषय नहीं है। किसने अधिक सेवा की यह विचार करना निम्न स्तर की भावना है। सेवा आंकड़ों में गिनने की बात नहींअपितु अनुभूति का विषय है। सेवा के विषय में हमें यह समझना होगा कि सेवा कभी भी योजना करके नहीं की जाती है। जब हम समाज की वेदना और पीड़ा को समझ लेते हैंसेवा कार्य प्रारंभ हो जाते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग की वेबसाइट 'सेवागाथाके लोकार्पण कार्यक्रम यह विचार सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी ने व्यक्त किये। सेवागाथा वेबसाइट पर संघ के स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे सेवाकार्यों की जानकारी और प्रेरक प्रसंग प्रकाशित होंगे। लोकार्पण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानसंघ के मध्यभारत प्रांत के संघचालक सतीश पिंपलीकर और सह प्रांत संघचालक अशोक पाण्डे उपस्थित रहे।


            संघ के सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपने परिवार के किसी व्यक्ति की दुर्बलता को दूर करने के लिए विज्ञापन नहीं किया जाता है। उसको सक्षम बनाने के प्रयास का प्रचार नहीं किया जाता। समाजरूपी परिवार के दुर्बल वर्गों के लिए भी यही भाव रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा करते समय यह भाव मन में नहीं आना चाहिए कि हम कोई पुण्य कार्य कर रहे हैं। सेवा पुण्य कार्य नहीं हैअपितु करणीय कार्य है। यह हमारा कर्तत्व है। इसलिए सेवाकार्य करते समय यही विचार करना चाहिए कि हम अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैंकोई विशेष कार्य नहीं कर रहे। भैय्याजी ने बताया कि समाज में चार वर्ग हैंजिनके संबंध में हमें विचार करना चाहिए। एक वर्ग आर्थिक रूप से बहुत दुर्बल है। दूसरा वर्ग किन्ही कुरीतियों के कारण सम्मान से अछूता हैजिसे हम कथित तौर पर दलित कहते हैं। तीसरा वर्ग घूमंतु समाज हैजो अस्थिर जीवन जी रहा है। नागरिक अधिकारों से वंचित है। चौथा वर्ग वनवासी समाज है। यह वर्ग बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित है। इन वर्गों को देखकर हमारे मन में स्वत: ही यह भाव उत्पन्न होना चाहिए कि इस समाज के प्रति हम अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। इन वर्गों को सम्मान देंउन्हें अपने बराबर में लाकर खड़ा करें और उनको न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाएं। इससे आगे भैय्याजी ने कहा कि सेवा के द्वारा न्यूनतम आवश्यकताओं की पूर्ति करना पर्याप्त नहीं हैबल्कि समाज के इन वर्गों के अंदर आत्मविश्वास का निर्माण करना है ताकि वह स्वावलंबी बन सके। अपने पैरों पर खड़ा हो सके। अच्छा जीवन जीने का विचार उसके अंदर आ सके।


भारतीय लोगों का स्वाभाविक गुण हैं सेवा करना : सरकार्यवाह भैय्याजी ने कहा कि कुछ बाहरी लोगों को यह भ्रम हो गया था कि भारत को सेवा सिखाने की आवश्यकता है। इस विचार को लेकर वह भारत आए। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में गएतब उनका भ्रम दूर हुआ। उन्हें समझ आया कि सेवा करना भारत के लोगों का स्वाभाविक गुण है। यह उन्हें अलग से सिखाने की आवश्यकता नहींक्योंकि यह उनके संस्कारपरंपरा और व्यवहार में शामिल है।


संस्कार देंगी सेवागाथा की कहानियाँ : भैय्याजी ने कहा कि कथाओं में तीन तत्वों की प्रधानता होती है। कथाएं ज्ञानवर्धन करती हैंमनोरंजन करती हैं और संस्कार देती हैं। सेवा विभाग की वेबसाइट पर सेवाकार्यों की जो कहानियाँ प्रकाशित होंगीवह ज्ञानवर्धन और मनोरंजन से अधिक संस्कार देने का काम करेंगी। ताकि समाज के अन्य लोगजिनके भीतर संवेदनाएं हैंसेवा कार्य करने के लिए प्रेरित हो सकें। यही सेवागाथा की सफलता भी होगी।


निष्काम भाव से संघ कर रहा है सेवाकार्य : इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज के भीतर निष्काम भाव से सेवाकार्य कर रहा है। विद्याभारतीसेवाभारतीभारतीय मजदूर संघभारतीय किसान संघ जैसे अनुषांगिक संगठन समाज के विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक कार्य कर रहे हैं। भोपाल में ही मातृछाया और आनंदधाम जैसे अनूठे प्रयास सेवाभारती द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अच्छाई औ बुराई के बीच संघर्ष चल रहा है। इसलिए समय की आवश्यकता है कि अच्छे कार्य में संलग्न लोगों के बारे में समाज जानेताकि शेष समाज भी रचनात्मक कार्य की ओर बढ़े। श्री चौहान ने कहा कि भारत का मूल विचार है कि सबमें एक ही चेतना है। पूरा विश्व एक परिवार है। सत्य एक ही है। इसी विचार को क्रियान्वित करने का कार्य संघ विगत 92 वर्षों से कर रहा है। इससे पूर्व वेबसाइट सेवागाथा के संबंध में संपादक विजयलक्ष्मी सिंह ने जारकारी प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन अमिता जैन ने किया।






हिन्दुस्तान विचार 

Email : hindustanvichar@yahoo.in


Comments

Popular posts from this blog

युवाओं पर छाया टी.वी. पर आने का क्रेज

Tito's (GOA India)

BEFORE WE HAD 4 TIGERS & NOW WE HAVE 6 TIGERS: Mr Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding & Fitness Association)