ऐतिहासिक आर्थिक दृश्य उभरेगा : चौहान


                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि नीतिगत पंगुता से उबरकर जिस तरह भारत ने आर्थिक सुधार कर प्रगति के मार्ग पर भारत अग्रसर हुआ है उसने दुनिया की आर्थिक शक्ति फ्रांस और ब्रिटेन के पीछे धकेल कर पांचवी शक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाई है। श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के आर्थिक सुधारों का नतीजा सामने आने लगा है।
       श्री चौहान ने कहा कि 2014 तक आर्थिक दुनिया में भारतीय अर्थव्यवस्था की गणना नगण्य था। लेकिन अब अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व बैंक, विश्व की आर्थिक शोध संस्थाओं ने भारत की पूछ परख आरंभ कर दी है ओर विश्व की सबसे तीव्र गति से उभरती अर्थ व्यवस्था माना है। सेन्टरफार इकानामिक एंड बिजनेस रिसर्च संस्था ने कहा कि आर्थिक सुधारों के कारण भारत आगे बढ़ा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नोटबंदी से तात्कालिक झटका लगने के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था 2018 में विश्व की पांचवीं नंबर की अर्थव्यवस्था होगी। ब्रिटेन और फ्रांस से आगे निकल जायेगी।
       उन्होंने कहा कि जहा भारत ने आर्थिक क्षेत्र में करिश्मा दिखाया है वहीं राजनयिक परिपक्वता का परिचय देकर विश्व की शक्तियों से मैत्री संबंधों को पुख्ता किया है। अमेरिका, जापान, आस्ट्रेलिया से सामरिक सरोकार जोड़ा है। आम बजट के साथ रेल बजट वित्त वर्ष की समाप्ति के पहले विचारार्थ लाने जैसे कार्य करके नई परम्पराओं, नवाचार का परिचय दिया है। जिसका अनुकूल असर सामने आया है। रेल बजट नौ दशकों से प्रथक अस्तित्व बनाये हुए था, लेकिन अब इसे सामान्य बजट में समाहित करके रेल प्रणाली को अधिक सशक्त और विस्तृत करने का सबूत दिया है। जीएसटी प्रणाली आरंभ करने के लिए 30 जून एवं 1 जुलाई की रात संसद में विशेष आयोजन के साथ तत्कालीन राष्ट्रपति महामहिम प्रणव मुखर्जी ने घंटा बजाकर आर्थिक सुधारों की श्रृंखला को सफलता के रास्ते शिखर पर पहुंचा दिया है।


Comments

Popular posts from this blog

युवाओं पर छाया टी.वी. पर आने का क्रेज

Tito's (GOA India)

BEFORE WE HAD 4 TIGERS & NOW WE HAVE 6 TIGERS: Mr Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding & Fitness Association)