वैंकेया नायडू देश के 13 वे उपराष्ट्रपति - हिन्दुस्तान विचार

श्री वैंकेया नायडू के मार्गदर्शन में लोकतंत्र परिपक्व होगानंदकुमारसिंह चौहान




                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री वैंकेया नायडू के देश के 13 वे उपराष्ट्रपति की शपथ लेने पर बधाई देते हुए कहा कि श्री वैंकेया नायडू के लंबे संसदीय अनुभव और उनकी कुशाग्र बुद्धि से देश का लोकतंत्र परिपक्व होगा।

                उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र और राजनीति ने विकासोन्मुखी सकारात्मक पहल से देश की जनता की आकांक्षाएं बढ़ी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में 1942 के क्विट इंडिया के जज्बे को ताजा तरीन रखने और 2017 में लिए गए संकल्प के अनुरूप 2022 तक देश को भ्रष्टाचार मुक्तआतंकवाद से मुक्त और जाति वंश परंपरा से मुक्त करने के लक्ष्य को पूर्ण करने की प्रतिबद्धता उनके नेतृत्व में सार्थक होगी।

                श्री चौहान ने आशा व्यक्त की है कि उपराष्ट्रपति के रूप में श्री वैंकेया नायडू का मार्गदर्शन सोने में सोहागा सिद्ध होगा। उन्होंने श्री वैंकेया नायडू के दीर्घ यशस्वी जीवन की कामना की है।

हिन्दुस्तान विचार 

hindustanvichar@yahoo.in


Comments

Popular posts from this blog

युवाओं पर छाया टी.वी. पर आने का क्रेज

Tito's (GOA India)

BEFORE WE HAD 4 TIGERS & NOW WE HAVE 6 TIGERS: Mr Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding & Fitness Association)